90 दिन मुफ़्त · फिर ₹499/साल + GST · कोई कार्ड नहीं
सिर्फ़ ई-मेल से शुरू · आपकी जानकारी हमारी Privacy Policy के अनुसार
सुरक्षित HTTPS प्लेटफ़ॉर्म
मोबाइल फ़्रेंडली
QR कोड तैयार
PDF और SVG डाउनलोड
10 मिनट रजिस्ट्रेशन
आसान शेयरिंग
हर मेडिकल स्टोर को आज ऑनलाइन प्रोफ़ाइल क्यों चाहिए?
ग्राहक अब दुकान में आने से पहले फ़ोन पर देखता है। और FSDA भी जानकारी ऑनलाइन माँग रहा है।
ग्राहक को भरोसा कैसे दिलाएँ?
लाइसेंस और फार्मासिस्ट की जानकारी दीवार पर टँगी रहती है, ग्राहक उसे फ़ोन पर नहीं देख पाता।
FSDA आदेश की नई ज़रूरत
UP FSDA ने लाइसेंस, फार्मासिस्ट और हफ़्ते का स्टॉक वेबसाइट पर और काउंटर पर QR कोड माँगा है।
वेबसाइट बनवाना महँगा और मुश्किल
डेवलपर, डोमेन, होस्टिंग, SSL… और फिर हर हफ़्ते स्टॉक अपडेट कौन करेगा?
Google पर स्टोर का पता नहीं
पास के लोग दवा और दुकान ढूँढते हैं, पर आपका स्टोर ऑनलाइन कहीं नहीं दिखता।
समाधान
औषधि दर्पण: मेडिकल स्टोर का डिजिटल दर्पण
औषधि दर्पण मेडिकल स्टोर के लिए बना सॉफ़्टवेयर है। आप जानकारी एक बार भरते हैं, और आपके स्टोर को तुरंत अपनी वेबसाइट, QR कोड पोस्टर और हर हफ़्ते स्टॉक दिखाने की आसान व्यवस्था मिल जाती है। न डेवलपर, न डोमेन, न होस्टिंग।
लाइसेंस, फार्मासिस्ट और स्टॉक एक पेज पर
QR स्कैन करते ही ग्राहक और इंस्पेक्टर देख लें
Marg या Excel से हर हफ़्ते स्टॉक, या Sync Agent से अपने-आप
हम दवाएँ नहीं बेचते: यह सिर्फ़ आपके स्टोर का सॉफ़्टवेयर है
उत्तर प्रदेश FSDA ने मेडिकल स्टोर से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट पर फ़र्म का नाम, ड्रग लाइसेंस नंबर, लाइसेंस धारक, पता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट (नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फ़ोटो) और हर हफ़्ते का स्टॉक दिखाएँ, और काउंटर पर वेबसाइट का पता और QR कोड लगाएँ। औषधि दर्पण इन सब को एक पेज पर व्यवस्थित रखता है और अपडेट की याद दिलाता है।
औषधि दर्पण एक निजी सॉफ़्टवेयर सेवा है, FSDA या सरकार की वेबसाइट नहीं। यह क़ानूनी सलाह नहीं है; आदेश की सही शर्तें अपने ज़िले के ड्रग इंस्पेक्टर से पक्का करें।
औषधि दर्पण मेडिकल स्टोर के लिए सॉफ़्टवेयर है। इससे आपके स्टोर को अपनी वेबसाइट (डिजिटल प्रोफ़ाइल), QR कोड पोस्टर, ड्रग लाइसेंस और फार्मासिस्ट की जानकारी और हर हफ़्ते का स्टॉक एक जगह मिल जाता है।
लाइसेंस, फार्मासिस्ट की जानकारी और फ़ोटो पास हों तो लगभग 10 मिनट। आप बीच में रुककर बाद में उसी स्टेप से आगे बढ़ सकते हैं।
हाँ, शुरुआत मुफ़्त है। पहले 90 दिन आप बिना कोई पैसा दिए सब कुछ इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद आगे चलाने के लिए छोटी सालाना फ़ीस और GST है।
ई-मेल और मोबाइल नंबर, ड्रग लाइसेंस नंबर और उसकी फ़ोटो या PDF, फार्मासिस्ट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, सर्टिफ़िकेट और फ़ोटो, और दुकान का पूरा पता और खुलने का समय।
स्टोर पब्लिश करते ही QR कोड अपने-आप बन जाता है। FSDA Compliance → QR Poster में A4 या A5 पोस्टर छापें, PDF में सेव करें या सिर्फ़ QR कोड SVG में डाउनलोड करें।
आपकी स्टोर वेबसाइट: नाम, पता, Google Maps लोकेशन, समय, ड्रग लाइसेंस, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और हफ़्ते का स्टॉक, साथ में कॉल और WhatsApp बटन।
हाँ। पोस्टर स्क्रीन पर Print poster दबाएँ और प्रिंट विंडो में Save as PDF चुनें। फ़्लेक्स या स्टिकर के लिए Download QR (SVG) से सिर्फ़ QR कोड लें।
नहीं। QR कोड हमेशा वही वेबसाइट खोलता है और वेबसाइट पर ताज़ा स्टॉक दिखता है। नया पोस्टर तभी चाहिए जब वेबसाइट का पता या स्टोर का नाम बदले।
Marg या किसी भी बिलिंग सॉफ़्टवेयर से क्लोज़िंग स्टॉक Excel/CSV में निकालकर अपलोड करें और Publish दबाएँ। Marg वाले कंप्यूटर पर Sync Agent लगाकर यह अपने-आप भी हो सकता है।
नहीं। आपकी वेबसाइट yourstore.aushadhidarpan.in पर SSL के साथ तैयार मिलती है। आपका अपना डोमेन हो तो उसे भी जोड़ा जा सकता है।
हाँ। रजिस्ट्रेशन, स्टॉक अपलोड और QR पोस्टर फ़ोन से हो जाते हैं, और ग्राहकों के लिए आपकी वेबसाइट फ़ोन पर ठीक से खुलती है।
UP FSDA ने मेडिकल स्टोर से लाइसेंस, फार्मासिस्ट और हफ़्ते का स्टॉक वेबसाइट पर दिखाने और काउंटर पर QR कोड लगाने को कहा है। औषधि दर्पण यह सब एक जगह रखने में मदद करता है। आदेश की सही शर्तें अपने ड्रग इंस्पेक्टर से पक्का करें।
नहीं। यह मेडिकल स्टोर के लिए एक निजी सॉफ़्टवेयर सेवा है, FSDA या किसी सरकारी विभाग की वेबसाइट नहीं।
नहीं। हम दवाएँ नहीं बेचते और यह ऑनलाइन फ़ार्मेसी नहीं है। यह सिर्फ़ स्टोर की जानकारी और स्टॉक दिखाने का सॉफ़्टवेयर है।
रिटेल मेडिकल स्टोर, केमिस्ट, होलसेल फ़ार्मेसी, अस्पताल की फ़ार्मेसी और एक से ज़्यादा स्टोर वाली चेन।
सब जोड़ें। हर लाइसेंस और हर फार्मासिस्ट (जैसे अलग शिफ़्ट वाले) अपनी जानकारी और फ़ोटो के साथ वेबसाइट पर दिखते हैं।
लॉगिन ई-मेल और मोबाइल पर OTP से होता है। आपके अपलोड किए लाइसेंस को हमारी टीम जाँचती है और सही मिलने पर वेबसाइट पर "Licence verified" दिखता है।
लॉगिन OTP से होता है, पूरी साइट HTTPS पर चलती है, और आपके दस्तावेज़ सिर्फ़ आपके लॉगिन और हमारी जाँच टीम को दिखते हैं। ख़रीद दाम (PTR) जैसी जानकारी आप चाहें तो जनता से छिपा सकते हैं।
हाँ, अलग ऐड-ऑन के रूप में: GST बिलिंग (POS), ख़रीद एंट्री, एक्सपायरी रिटर्न और GST रिपोर्ट। यह ज़रूरी नहीं; आधार आपकी स्टोर वेबसाइट और QR है।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड aushadhidarpan.in/help पर है। अटकें तो हमें फ़ोन या WhatsApp करें, या support@aushadhidarpan.in पर ई-मेल करें।
आज ही अपने मेडिकल स्टोर को ऑनलाइन लाएँ
10 मिनट, 90 दिन मुफ़्त, और काउंटर पर लगाने के लिए आपका अपना QR पोस्टर।